लड़की की फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवक कोफंसाया, मिलने बुलाकर बेल्ट-पाइप से पीटा

ब्यावरा में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का खेल: मिलने पहुंचा युवक तो युवकों ने घेरकर पीटा, 5 हिरासत में
राजगढ़/ब्यावरा। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में इंस्टाग्राम पर फर्जी लड़की की आईडी बनाकर एक युवक को मिलने के बहाने बुलाने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, जीरापुर निवासी प्रदीप भिलाला इंस्टाग्राम पर संपर्क में आई लड़की के बताए स्थान पर उससे मिलने पहुंचा था। वहां पहुंचने पर उसे लड़की दिखाई नहीं दी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और बेल्ट व पाइप से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद युवक थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें दो बालिग और तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी किसने बनाई, युवक से संपर्क किस आरोपी ने किया और उसे मिलने के लिए किसने बुलाया था। पुलिस इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post