महाराष्ट्र के नागपुर में एक कॉलेज के प्रोफेसर पर पूर्व छात्रा को अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगे हैं। परिवार को मोबाइल में ये संदेश मिलने के बाद छात्रा के पिता कॉलेज पहुंचे, जहां बहस के दौरान उन्होंने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिया। मामले को लेकर बजरंग दल और ABVP ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को अवकाश पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस के मुताबिक, मामले में कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Tags
Breaking News