बड़ी सादड़ी पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों के सरपंच विजेताओं की सूची जारी, मतदान प्रतिशत में नया खेड़ा सबसे आगे

बड़ी सादड़ी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नाम तय, नया खेड़ा में सबसे ज्यादा 92.9% मतदान

भगवती ने नया खेड़ा में दर्ज की जीत, खेरमालिया और पुनावली भी मतदान में आगे; बोहैड़ा में सबसे कम 75.5 प्रतिशत वोटिंग
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ बड़ी सादड़ी। पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत बड़ी सादड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। जारी परिणाम सूची के साथ ग्राम पंचायतवार मतदान प्रतिशत के आंकड़े भी सामने आए हैं। इनमें नया खेड़ा ग्राम पंचायत ने मतदान के मामले में सबसे आगे रहते हुए 92.9 प्रतिशत मतदान दर्ज कराया।

मतदान प्रतिशत के लिहाज से खेरमालिया ग्राम पंचायत 92.2 प्रतिशत के साथ दूसरे और पुनावली 91.5 प्रतिशत मतदान के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं खरदेवला में 90.9 प्रतिशत तथा चैनपुरिया और भाटोली में 90.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूसरी ओर बोहैड़ा ग्राम पंचायत में सबसे कम 75.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

28 ग्राम पंचायतों में इन प्रत्याशियों ने हासिल की जीत

जारी सूची के अनुसार नया खेड़ा से भगवती, खेरमालिया से संगीता, पुनावली से इंद्रा बाई, खरदेवला से ईश्वरलाल और चैनपुरिया से गोटी लाल ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की है। भाटोली से अंबालाल, पायरी से हीरा सिंह, कछुमरा से सीताराम और रती चन्दजी का खेड़ा से मुकेश सिंह विजेता रहे।

इसी प्रकार जरखाना से सीमा जाट, पींड से पूजा, कीरतपुरा से प्रेमलता, पारललया से प्रेम बाई, विनायका से लक्ष्मी देवी, महुड़ा से भवानी शंकर और बड़वल से हीना जांवा ने जीत हासिल की।

केवलपुरा से ललिता देवी, पण्डेड़ा से शोकिन कुमार धाकड़, सांगरीया से आरती, लक्ष्मीपुरा से सुनीता, भाणुजा से मदनलाल सालवी तथा बांसी से भूपेंद्र सिंह सरपंच निर्वाचित हुए।

वहीं मूंझवा से भेरूलाल, बोरखेड़ा से राजेंद्र सिंह, अमीरीमा से गंगा बाई, पारसोली से मदन सिंह मीणा, बोहैड़ा से स्नेहलता काबरा और निकुम्भ से उदय सिंह ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की।

मतदान के आंकड़ों में कहां कौन आगे?

नया खेड़ा में 92.9 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला। इसके बाद खेरमालिया (92.2%), पुनावली (91.5%), खरदेवला (90.9%), चैनपुरिया और भाटोली (90.2%) का स्थान रहा।

वहीं सूची में बोहैड़ा 75.5 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। बड़ी सादड़ी क्षेत्र के इन आंकड़ों में ग्राम पंचायतों के बीच मतदान प्रतिशत का अंतर भी सामने आया है।

आपकी ग्राम पंचायत में कौन बना सरपंच? विजेता का नाम और अपनी ग्राम पंचायत का नाम कमेंट में जरूर बताएं।

DS7NEWS.com | सबसे पहले, सबसे सटीक।

Post a Comment

Previous Post Next Post