उदयपुर सरपंच चुनाव में दोस्त को वोट नहीं दिया तो बेटे ने ली मां की जान !

डीएस सेवन न्यूज राजस्थान उदयपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में एक कलयुगी बेटे ने पंचायतीराज चुनाव के एक मामूली विवाद में अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी राहुल परमार ने अपनी सगी मां की बेरहमी से हत्या कर दी और पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आरोपी राहुल घर पहुंचा और इस बात पर विवाद शुरू कर दिया कि उसके परिवार ने पंचायत चुनाव में उसके दोस्त को वोट क्यों नहीं दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि राहुल ने लोहे की रॉड उठाकर अपनी मां पुष्पा के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जब पिता लालचंद और बड़ा भाई गणेश अपनी मां को बचाने आए, तो खून सवार आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपी राहुल मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बड़ा भाई आनन-फानन में माता-पिता को डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर भागा, लेकिन रास्ते में ही मां ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, वहीं पिता जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। कल्याणपुर थाना पुलिस अब फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post