छोटीसादड़ी केसुंदा में लगातार सातवीं बार निर्विरोध चुनाव, सरपंच से लेकर सभी वार्ड पंचों तक बनी सहमति

केसुंदा में लगातार सातवीं बार निर्विरोध चुनाव, सरपंच से लेकर सभी वार्ड पंचों तक बनी सहमति

शांतिबाई भील सरपंच और भरत आंजना उपसरपंच निर्विरोध निर्वाचित, ग्रामीणों ने आपसी सहमति से चुने सभी जनप्रतिनिधि

डीएस सेवन न्यूज छोटीसादड़ी। पंचायत चुनाव के बीच प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत केसुंदा ने आपसी सहमति और सामूहिक निर्णय की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लगातार सातवीं बार निर्विरोध निर्वाचन का रिकॉर्ड कायम रखा है। यहां सरपंच, उपसरपंच सहित सभी वार्ड पंचों का चयन बिना चुनावी मुकाबले के संपन्न हुआ।

ग्रामीणों के बीच बनी आपसी सहमति के बाद सरपंच पद पर श्रीमती शांतिबाई भील निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वहीं उपसरपंच पद की जिम्मेदारी भरत आंजना को सौंपी गई। खास बात यह रही कि पंचायत के सभी वार्डों में भी सहमति बनी और किसी पद पर चुनाव की स्थिति नहीं बनी।

निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पंचों में अतुल आंजना, संतोष मेनारिया, रमेश गायरी, कला आंजना, अजय सुथार, रानू गांधी, गुड्डी बाई मीणा एवं नरेंद्र मेघवाल शामिल हैं।

लगातार सातवीं बार निर्विरोध निर्वाचन होने से केसुंदा ग्राम पंचायत एक बार फिर चर्चा में है। निर्वाचन संपन्न होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

केसुंदा में लगातार सात बार निर्विरोध निर्वाचन की यह परंपरा ग्रामीणों के आपसी तालमेल और सामूहिक सहमति को दर्शाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post