मण्डफिया सांवलियाजी में सरपंच पद के लिए पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, कल होगा मतदान
सात ने भरे थे नामांकन, दो ने नाम वापस लिया; 17 वार्डों में पंच पद के लिए 50 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ सांवलियाजी। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत भदेसर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मण्डफिया सांवलियाजी में सरपंच और वार्ड पंच पदों को लेकर चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। सरपंच पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं पंचायत के 17 वार्डों में वार्ड पंच बनने के लिए 50 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों पदों के लिए मतदान गुरुवार को होगा।
बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरपंच पद के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद पांच प्रत्याशी मैदान में रह गए। इनमें ममतेश शर्मा, राजकुमार वैष्णव, कैलाशचंद्र डाड, लक्ष्मण स्वर्णकार और सत्यनारायण वैष्णव शामिल हैं।
वहीं, ग्राम पंचायत के 17 वार्डों में वार्ड पंच पद के लिए कुल 60 नामांकन दाखिल हुए थे। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 50 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है—
वार्डवार प्रत्याशी
- वार्ड 1: सीमा कुमारी, स्वाती बाई।
- वार्ड 2: केसर, रानी बाई।
- वार्ड 3: गीता, सुंदर।
- वार्ड 4: मगनीराम, रूपा।
- वार्ड 5: कपिल व्यास, दीपक गोयल, विपिन जैन, हेमंत अग्रवाल।
- वार्ड 6: किशन लाल, चंपालाल, प्रकाश सेन, मोहम्मद खालिद।
- वार्ड 7: अनिल कुमार, कन्हैयालाल खटीक, पप्पूलाल मेघवाल, लक्ष्मीलाल खटीक।
- वार्ड 8: जमना बाई, ज्योतिबाला, नारायणी, रानी।
- वार्ड 9: आशा बानो, काली, लक्षिता सोनी, शबाना बानो, सीमा गुर्जर।
- वार्ड 10: उमेश तिवारी, प्रकाशचंद जारोली, वैभव शर्मा, शीतल डाड।
- वार्ड 11: प्रकाश तेली, लोकेश तेली।
- वार्ड 12: प्रेमलता गुर्जर, लक्ष्मी गुर्जर, शारदाकुमारी टेलर, सोसर बाई।
- वार्ड 13: कन्हैयादास वैष्णव, कमलेश तेली, तिलकराज जैन, बजरंगदास वैष्णव।
- वार्ड 14: नीरू सेन, रुकसाना बेगम, हुसैना बानो।
- वार्ड 15: कैलाश गुर्जर, रतनलाल गाडरी।
- वार्ड 16: तारा, पुष्पा।
- वार्ड 17: अरविंद बागोरिया, बाबूलाल, महेश कुमार।
कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान
ग्राम पंचायत मण्डफिया सांवलियाजी में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के साथ ही पंचायत क्षेत्र के मतदाता अपने गांव की नई पंचायत चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Tags
Breaking News