उदयपुर में तृतीय चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, सोमवार को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण और रवानगी

उदयपुर में तृतीय चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, सोमवार को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण और रवानगी
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर, 1 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सभी मतदान दल अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि तृतीय चरण में पंचायत समिति खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर में मतदान होना है। इसके लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण सोमवार को पीएमश्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के तुरंत बाद मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत इन चारों पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 8 वार्ड और पंचायत समिति सदस्य के 62 वार्डों के लिए 3 नवम्बर को मतदान होगा। वहीं पंच-सरपंच पदों के लिए 5 नवम्बर को मतदान कराया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post