राजस्थान और हरियाणा पुलिस के बीच चालान काटने की जंग

राजस्थान और हरियाणा पुलिस के बीच चालान काटने की जंग  महिला पुलिसकर्मी से किराया मांगने पर विवाद, एक-दूसरे की रोडवेज बसों पर लगा रहे जुर्माना
हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी और राजस्थान रोडवेज की बस के कंडक्टर के बीच किराए को लेकर हुई बहस ने दो स्टेट की रोडवेज और पुलिस के बीच विवाद का रूप ले लिया है। शनिवार को हरियाणा पुलिस राजस्थान रोडवेज की बसों के चालान काट रही थी। वहीं, दूसरी तरफ रविवार को राजस्थान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बसों के चालान काटने शुरू कर दिए
.   हरियाणा पुलिस काट रही राजस्थान रोडवेज की बसों के         चालान

रोडवेज से जुड़े सूत्रों की मानें तो हरियाणा पुलिस ने जयपुर और जयपुर डीलक्स सहित विभिन्न डिपो की करीब 50 बसों पर ड्राइवर के वर्दी नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए जुर्माना लगाया है। वर्दी, सीट बेल्ट और लाइसेंस के लिए चालान काटे जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों की ओर से राजस्थान रोडवेज की बसों का चालान काट ज्यादा से ज्यादा जुर्माना वसूला जा रहा है।

वहीं, राजस्थान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की 26 बसों के चालान किए हैं। रोडवेज प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वे पूरे मामले की जांच करेंगे और हरियाणा पुलिस व अन्य अधिकारियों से बात करेंगे।
    जयपुर में हरियाणा रोडवेज की बसों के चालान काटती          राजस्थान पुलिस

Post a Comment

Previous Post Next Post