बाईक से 24 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 19 फरवरी। जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 24 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित मोटरसाईकिल जप्त कर यूपी के एक आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार एव एक नाबालिग को डिटेन किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आईजीपी रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू कमलचन्द्र मीणा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि. कमलेश, मनोहर, रमेश, सुरेश व अशोक द्वारा डीएसटी टीम के हैड कानि. प्रमोद कुमार मय टीम की सूचना पर दौराने नाकाबन्दी एक संदिग्ध मोटरसाईकिल को रुकवाकर कर उस पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जेशुदा बैग की तलाशी ली गई तो बेग में अवैध मादक पदार्थ कुल 24 किलो 170 ग्राम पीसा हुआ अफीम डोडाचूरा जब्त किया गया व दोनों आरोपियों 32 वर्षीय भैरूलाल पुत्र लालुराम भील निवासी सिहपुर थाना बेगूं जिला चित्तौडगढ व 50 वर्षीय मांगेराम पुत्र ब्रजपाल जाट निवासी करनावल थाना सरूरपुर जिला मेरठ उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को डिटेन किया गया। मादक पदार्थ के परिवहन मे काम मे ली जा रही मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।
Tags
Breaking News