चित्तौड़गढ़ गंगरार DS7 News Network की खबर पर मुहर: बोर्ड परीक्षा में लापरवाही शिक्षक सस्पेंड

चित्तौड़गढ़ गंगरार बोर्ड परीक्षा में शिकायत के बाद कार्रवाई: लापरवाही के आरोप में शिक्षक निलंबित

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ गंगरार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा के दौरान सोनियाना गंगरार स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों पर शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान परीक्षा में कक्ष निरीक्षण से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायत सामने आने के बाद जांच कराई गई। आरोपों में उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण में देरी तथा परीक्षा अनुशासन प्रभावित होने जैसी बातें शामिल रहीं।

जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश के तहत शिक्षक को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कंगार कार्यालय में मुख्यालय किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक मानी गई।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण को सबसे पहले DS7 News Network ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संचालन में लापरवाही के मामलों पर आगे भी कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post