गंगरार सरकारी कार्यालयों में अचानक प्रशासनिक निरीक्षण, अफसर-कर्मचारी परेशान
डीएस सेवन न्यूज गंगरार। उपखंड मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों में सोमवार सुबह 9:45 बजे अचानक जयपुर प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टरों को कब्जे में लेने के साथ ही कार्यालयों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, कई विभागों में कर्मियों की उपस्थिति नगण्य थी। कुछ अधिकारी देर से पहुंचे तो उनकी सांसे थम गई, वहीं कई कर्मचारी अपने साथियों को फोन कर तत्काल कार्यालय पहुंचने की सूचना देते नजर आए।
इस निरीक्षण के दौरान टीम ने श्रम विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, तहसील, उपखंड कार्यालय और सीबीओ कार्यालय का दौरा किया। सभी कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर जांच के लिए जप्त किए गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक सुधार विभाग की यह कार्रवाई कर्मचारियों की समयबद्धता और जिम्मेदारी के प्रति गंभीर संदेश देती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से होने चाहिए ताकि सरकारी कार्यालयों में कार्यशैली में सुधार आए और अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें।
Tags
Breaking News