चित्तौड़गढ़ पुलिस का खौफ खत्म? मोहर मंगरी में बेखौफ बदमाशों ने जलाई 2 ऑटो बदमाश फरार

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोहर मंगरी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े दो ऑटो पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। अचानक उठती आग की लपटों ने पूरे मोहल्ले में दहशत फैला दी और लोग नींद से जागकर बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार ये दोनों ऑटो शिव प्रकाश सोनी और उनके भाई गोपाल सोनी के थे, जिनकी रोज़ी-रोटी इन्हीं वाहनों पर निर्भर थी। आग लगते ही आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों ऑटो पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल चुके थे। मेहनत से कमाए गए साधन को पल भर में राख होते देख ऑटो मालिकों का परिवार सदमे में है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post