🕊️ 1 लाख की सोने की चेन लेकर उड़ गया कबूतर, डेगाना में अनोखा वाकया
डीएस सेवन न्यूज नागौर। जिले के डेगाना कस्बे में शुक्रवार को एक ज्वेलरी शॉप पर ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दुकान में रखी करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने की चेन एक कबूतर चोंच में दबाकर उड़ गया। देखते ही देखते वह दुकान की छत पर जा बैठा, जिससे वहां काम कर रहे कारीगरों के होश उड़ गए।
अचानक हुई इस घटना की जानकारी आसपास के व्यापारियों तक पहुंची तो कुछ ही देर में दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। सभी की नजरें छत पर बैठे कबूतर पर टिकी रहीं। व्यापारियों ने आपसी सूझ-बूझ से स्थिति को संभालते हुए कबूतर को पकड़ने की कोशिश की।
हालांकि, कबूतर तो उड़ गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि उड़ान भरते समय सोने की चेन दुकान की छत पर ही गिर गई। इसके बाद व्यापारियों और कारीगरों ने चैन की सांस ली। यह अनोखी घटना पूरे बाजार में चर्चा का विषय बनी रही पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हे
Tags
Breaking News