₹5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग कांड का फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 05 फरवरी। जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को मंगलवाड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 6 दिसंबर को किशोर जी का खेड़ा क्षेत्र में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद वहां पहुंचे राजू गाडरी और उसके साथियों पर नरेश जाट तथा उसके साथी भूपेंद्र भाटी उर्फ बेरू भुप्पी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। इस घटना में राजू गाडरी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के बाद मंगलवाड़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी भूपेंद्र भाटी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी नरेश जाट फरार चल रहा था। नरेश जाट एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामलों में वांछित था और उसके कब्जे से पहले अवैध अफीम डोडा चूरा भी जब्त किया जा चुका है।
वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देशों के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीवाईएसपी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में पुलिस टीमों ने बाड़मेर, उदयपुर और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दी। आखिरकार 5 फरवरी को डीएसटी टीम ने नारायणपुरा क्षेत्र से आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH
Tags
Breaking News