बंबोरा को मिली बड़ी सौगात: नवसृजित पंचायत कार्यालय का लोकार्पण, 33/11 केवी जीएसएस और खेल मैदान के लिए 5 लाख स्वीकृत
डीएस सेवन न्यूज भारतीय जनता पार्टी निंबाहेड़ा–छोटी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री माननीय श्री चंद जी कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में आज ग्राम बंबोरा में नवसृजित पंचायत कार्यालय का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ महावीर सिंह जी कृष्णावत, छोटी सादड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेश जी धाकड़ एवं सरपंच प्रशासक मदन सिंह जी मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास को गति देने वाली महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। यह जानकारी ग्राम बंबोरा निवासी अनिल धाकड़ द्वारा दी गई।
घोषणाओं के तहत ग्राम बंबोरा में 33/11 केवी जीएसएस की स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को मजबूती मिलेगी।
वहीं बंबोरा खेल मैदान के विकास हेतु 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
पंचायत कार्यालय के लोकार्पण एवं विकास कार्यों की घोषणाओं से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इन निर्णयों को गांव के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News