डीएस सेवन न्यूज शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में प्रशासनिक लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल 8 महीने 19 दिन के एक छात्र को वयस्क मानकर जेल भेज दिया गया, जिससे वह 12वीं बोर्ड के अंग्रेजी विषय की परीक्षा नहीं दे सका। घटना 8 फरवरी की है, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धनपुरी में वाटर पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले के पास कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने नाबालिक छात्र को पकड़ लिया और वयस्क मानकर जेल भेज दिया। छात्र की परीक्षा छूटने और प्रशासनिक भूल पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इस मामले ने शिक्षा और कानून के अनुपालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tags
Breaking News