डूंगला भानाखेड़ी मार्ग पर पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

नाकाबंदी में बड़ी सफलता: डूंगला पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक दबोचा
   ये फोटो AI जेनरेटेड इमेज हे घटना से संबंधित कोई कोई सम्बन्ध नी 

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 02 मार्च 2026। जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डूंगला थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। नियमित जांच व्यवस्था के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह तथा वृताधिकारी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। मुकेश कुमार आरपीएस (प्रोबेशनर) के नेतृत्व में पुलिस टीम भानाखेड़ी मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस वाहन को देखकर घबराया और दिशा बदलकर निकलने का प्रयास करने लगा। उसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी की पहचान 25 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र जवान सिंह राजपूत निवासी बाघपुरा, थाना डूंगला के रूप में हुई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अब रिमांड लेकर यह जानने का प्रयास करेगी कि अवैध हथियार उसके पास कैसे पहुंचा और इसके पीछे कोई अन्य नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post