डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश के धार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 10वीं क्लास का गणित का पेपर चल रहा था। इसी दौरान परीक्षा दे रही एक छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया। छात्रा शौचालय के लिए गई थी लेकिन जब बहुत देर तक बाहर नहीं आई तो महिला कर्मचारी उसे बुलाने गई। इस दौरान पाया गया कि शौचालय के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
Tags
Breaking News