लक्ष्मीपुरा में पैंथर होने की संभावना: बकरी के शिकार के बाद गांव में कड़ी निगरानी, वन विभाग अलर्ट
चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा बिनोता ग्राम पंचायत के लक्ष्मीपुरा गांव में बीते दिनों से हिंसक वन्यजीव की आशंका के बीच ग्रामीणों की सतर्कता बढ़ी हुई है। हाल ही में एक बकरी के शिकार की घटना के बाद पशुपालक मवेशियों को सुरक्षित बाड़ों में बांधकर रात के समय पहरा दे रहे हैं। गांव में देर रात संदिग्ध हलचल की चर्चाओं ने लोगों में चिंता का माहौल बना दिया है
इसी संदर्भ में दशरथ सिंह ने बताया कि इससे पहले गांव शिवगढ़ में भी पैंथर जैसे जानवर की दस्तक देखी जा चुकी है। उनके अनुसार 18 जनवरी की देर रात यशराज सिंह और उनके साथी खेतों में सक्रिय चोरी की गैंग की सूचना पर बाइक से इलाके में तलाश करते हुए शिवगढ़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक बड़े, विशालकाय वन्यजीव को देखने की बात कही है जब उन्होंने टॉर्च से थोड़ा दूर खेतक अंदर जानवर को छलांग लगाते हुए देखा है उन्होंने भी यही कहा कि यह पैंथर भी हो सकता हैं दिन सुबह मौके पर निरीक्षण करने पर पैंथर जैसे जानवर के पांव के निशान दिखाई देने की बात भी सामने आई। संबंधित फोटो न्यूज़ कवर पेज में जोड़े जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि उपलब्ध फोटो और दृश्य प्रमाणों के आधार पर यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि वह पैंथर ही था; किसी अन्य वन्यजीव की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
वन विभाग ने वर्तमान स्थिति को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। बाड़ी नाके के वनपाल करणपाल सिंह यादव के नेतृत्व में टीम पदचिह्नों और अन्य संकेतों का परीक्षण कर रही है। कैमरा ट्रैप और पिंजरा लगाने की प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से अकेले बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गांव में उम्मीद है कि जल्द स्पष्ट स्थिति सामने आएगी और सुरक्षा का माहौल बहाल होगा।
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News