मेघनिवास मार्ग पर पुलिस टीम पर पथराव, संदिग्ध वाहन से शुरू हुआ विवाद
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों को अचानक विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मेघनिवास मार्ग पर एक प्रकरण की तामील के लिए जा रही 3 पुलिसकर्मियों की टीम को रास्ते में एक कार संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस ने वाहन को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय तेजी से गाड़ी आगे बढ़ा दी।
बताया जा रहा है कि चालक ने अपने साथियों को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद कुछ लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत बेगूं पुलिस थाने पर फोन कर मदद मांगी। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही थानाधिकारी कमलचंद मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है
Tags
Breaking News