गुलाल, गिफ्ट्स और जोश — DS7NEWS NETWORK का होली मिलन समारोह बना यादगार

 DS7NEWS NETWORK में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर स्थित DS7NEWS NETWORK कार्यालय में आज होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूर्व जारी कार्यालय आदेश के तहत सभी महिला रिपोर्टर्स समय पर कार्यालय पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। समारोह में बड़ी संख्या में महिला पत्रकारों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियां पहले से ही DS7NEWS NETWORK के ओनर दशरथ सिंह सारंगदेवोत और जनरल मैनेजर नफीसा मेम द्वारा कर ली गई थीं। सुसज्जित कार्यालय परिसर में रंग, गुलाल और संगीत के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर दोनों ने सभी महिला रिपोर्टर्स को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण व मेहनत की सराहना की।

नफीसा मेम ने महिला रिपोर्टर्स को विशेष उपहार भी भेंट किए। साथ ही उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिस लगन और ईमानदारी से टीम कार्य कर रही है, आने वाले समय में उससे भी बेहतर परिणाम कंपनी को मिलेंगे। उन्होंने सभी को निरंतर प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान यह भी दोहराया गया कि DS7NEWS NETWORK अपने प्रत्येक कर्मचारी का पूरा ख्याल रखता है। किसी भी समस्या या कठिन परिस्थिति में कंपनी अपने कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी रहती है। यही मजबूत टीम वर्क संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।

समारोह के अंत में डीजे की धुन पर महिला रिपोर्टर्स ने नृत्य और गीतों के साथ उत्सव का समापन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, एकजुटता और पारिवारिक माहौल की झलक साफ दिखाई दी।

अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि DS7NEWS NETWORK की टीम निरंतर प्रगति करती रहे और समाचार जगत में नई उपलब्धियां हासिल करती रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post