मंदसौर जिला अस्पताल में गर्मी से बेहाल मरीज, बंद पड़े पंखों ने बढ़ाई परेशानी

मंदसौर जिला अस्पताल में गर्मी से बेहाल मरीज, बंद पड़े पंखों ने बढ़ाई परेशानी
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश मंदसौर: मंदसौर जिला अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के हाल बेहद खराब दिखाई दे रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते वार्डों में लगे पंखे बंद पड़े हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही हालात भी और ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मरीज गर्मी और उमस से परेशान नजर आ रहे हैं, वहीं अस्पताल प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर सामने आ रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post