पुलिस प्रशासन की बड़ी करवाई रात्रि कॉम्बिंग गश्त में बड़ा एक्शन: 70 ग्राम एमडी-7 किलो डोडाचूरा जब्त, 115 वारंटी व 20 शराब तस्कर समेत 136 आरोपी गिरफ्तार

रात्रि कॉम्बिंग गश्त में बड़ा एक्शन: 70 ग्राम एमडी-7 किलो डोडाचूरा जब्त, 115 वारंटी व 20 शराब तस्कर समेत 136 आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश मंदसौर। जिले में अपराधियों के खिलाफ 16-17 अप्रैल की दरम्यानी रात चलाई गई कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने व्यापक कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में 450 से अधिक पुलिसकर्मियों की 43 टीमों ने जिलेभर में एक साथ दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान थाना नारायणगढ़ की झार्डा चौकी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 70 ग्राम एमडी और 7 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 87/26 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने कुल 115 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 65 स्थायी और 47 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। वहीं अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 अलग-अलग प्रकरणों में 20 शराब तस्करों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 88.22 लीटर अवैध शराब (कीमत करीब 29,700 रुपए) जब्त की गई।
इसके अलावा शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत 4 मामलों में 5 आरोपियों पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही 141 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की गई।

पूरे अभियान में एनडीपीएस के 1 आरोपी, वारंटी के 115 आरोपी, शराब तस्करी के 20 आरोपी तथा अन्य 5 आरोपियों सहित कुल 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post