निंबाहेड़ा अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस जप्त

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस जप्त
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़  कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अपराधी व अवैध हथियारो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान की पालना में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के निकटतम सुपरवीजन में मुकेश कुमार आर.पी.एस.(प्रो.) तथा थानाधिकारी राम सुमेर मीणा के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार मय हैड कानि. हरविन्दर सिंह, कानि शिशपाल, प्रमोद कुमार, औंकार की टीम के द्वारा सरहद निम्बाहेड़ा में गुरुवार को एएसआई सूरज कुमार को मुखबीर खास से मिली सूचना के अनुसार राहगीर सुनील, पिता प्रहलाद साल्वी, आयु 22 वर्ष, निवासी गादोला, थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ की नियामानुसार तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक पिस्टल तथा 02 जिन्दा कारतुस जप्त कर मुल्जिम सुनिल को गिरफ्तार किया जाकर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कार्यवाही जारी है । गिरफ्तार शुदा सुनिल साल्वी से हथियार की खरीद फरोख्त कहॉ से की इस बारे में विस्तार से अनुसन्धान किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post