SDM काजल मीना रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 4 लाख नकदी भी बरामद
डीएस सेवन न्यूज जयपुर करौली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नादौती की एसडीएम काजल मीना, उनके रीडर दिनेश सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने आरोपियों के पास से 4 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी भी बरामद की है।
ACB को शिकायत मिली थी कि भूमि की फाइनल डिक्री जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। गुरुवार को परिवादी को एसडीएम कार्यालय बुलाकर रिश्वत राशि ली गई, जिसे रीडर के जरिए अन्य कर्मचारी को सौंपा गया।
कार्रवाई के दौरान मोबाइल पर हुई बातचीत में भी रिश्वत की पुष्टि हुई। ACB अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Tags
Breaking News