DS7NEWS NETWORK चित्तौड़गढ़ जिले में
बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण। प्रदेश के शिक्षा मंदिर मदन दिलावर ने यह बड़ी घोषणा की है। जिले के श्री सांवलियाजी में आयोजित किए जा रहे राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन में यह बात मदन दिलावर ने कही है। प्रदेश सरकार के मंत्री मदन दिलावर 8 दिवसीय दौरे पर चित्तौड़गढ़ जिले में हैं। दोपहर में अतिथि के रूप में शिक्षक सम्मेलन में पहुंचे इसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक लिंबाराम भी मंच पर मौजूद थे संबोधन के दौरान दिलावर ने कहा कि स्थानांतरण बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे। संबोधन खत्म करने के बाद मंत्री मदन दिलावर दौरान पांडाल में बैठे तभी शिक्षक ट्रांसफर-ट्रांसफर के नारे लगाने लगे। इस पर दिलावर पुन उठ कर आए। इसके बाद उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा और बाद में लोकसभा तथा उप चुनाव आ गए। अब बच्चों के बोर्ड परीक्षाओं की भी चिंता हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं के बाद शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर रणनीति बनाई जाएगी
DS7NEWS NETWORK
Breaking News
Tags
Breaking News