राजस्थान में फिलहाल नहीं थमेगा मावठ का दौर, 31 जनवरी तक सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं

DS7NEWS NETWORK  
जयपुर: राजस्थान में मावठ का दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 31 जनवरी तक सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. आज 24 जिलों में कोहरे और 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 22 जनवरी से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है. गुरुवार को भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में सुबह हल्के बादल और धुंध का माहौल रहा.

राजस्थान में फिलहाल नहीं थमेगा मावठ का दौर:
-प्रदेश में 31 जनवरी तक सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं
-आज 24 जिलों में कोहरे और 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
-22 जनवरी से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना
-सिस्टम के असर से प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में हो सकती बारिश
-कल दिनभर भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में सुबह हल्के बादल और धुंध रही
-सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर समेत उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में चली सर्द हवाएं
-राजधानी जयपुर में कल पूरे दिन सूरज की चमक कमजोर रही 
-जयपुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआअधिकतम तापमान
-जयपुर में आज और कल घना कोहरे के साथ सर्द हवाओं का रहेगा प्रभाव

वहीं, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर समेत उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में सर्द हवाएं चलीं. राजधानी जयपुर में गुरुवार को पूरे दिन सूरज की चमक कमजोर रही, और जयपुर में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. आज और कल, जयपुर में घना कोहरा और सर्द हवाओं का असर देखने को मिलेगा
DS7NEWS NETWORK 
Breaking News

Post a Comment

Previous Post Next Post