चित्तौड़गढ़ कपासन में किसानों के खेतों से चोरी की केबल खरीद वल्लभनगर क्षेत्र की महिला गिरफ्तार

कपासन पुलिस की कार्रवाई, खेतों से केबल व मोटर चोरी का माल खरीदने वाली महिला कबाड़ी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 26 मई। पुलिस थाना कपासन ने किसानों के खेतों से केबल एवं मोटर चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाली एक महिला कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। 

 जिला पुलिस अधीक्षक  श्री धर्मेन्द सिंह ने बताया कि चोरी एवं आपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी कपासन हरजी लाल  के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील शर्मा  के नेतृत्व में पुलिस थाना कपासन की टीम ने रात्री के समय में किसानो के खेतो पर लगी केबल व मोटर चोरी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध निम्नानुसार कार्यवाही की।

घटना का विवरण 
दिनांक 16 मई 2026 को प्रार्थी लक्ष्मीलाल  गुर्जर निवासी कपासन ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरे खेत पर लगी केबल और कुए मे लगी हुयी पाईपो को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गई है जिस पर थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही विवरण 
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए गठित टीम ने तकनीकि रूप से अनुसंधान करते हुए पूर्व में दो आरोपी रमेशचन्द्र भील व राजू कालबेलिया को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया जिसमें आरोपियो द्वारा कपासन क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से खेतो पर लगी केबल व मोटर चोरी करने की वारदात करना कबूल किया है। गिरफ्तारसुदा आरोपियों से चोरी की केबल खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार किया जाकर चोरी की केबल बरामद कर जेसी रिमाण्ड प्राप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्ता
सज्जा जोगी पत्नी मांगीलाल जाति कालबेलिया उम्र 45 साल निवासी करणपुर वल्लभनगर जिला उदयपुर हाल डबोक उदयपुर।

Post a Comment

Previous Post Next Post