राजस्थान में बड़ा आईपीएस फेरबदल : चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों के एसपी बदले, 17 अधिकारियों की तबादला सूची जारी
जयपुर/चित्तौड़गढ़ | DS7 NEWS
डीएस सेवन न्यूज राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। कार्मिक विभाग द्वारा रात करीब 1 बजे जारी आदेश में एक एडीजी, चार आईजी, दो डीआईजी और सात एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, भरतपुर, डीडवाना-कुचामन, दौसा और नागौर सहित कई जिलों में पुलिस प्रशासन में बदलाव किया गया है।
चित्तौड़गढ़ जिले में तैनात एसपी मनीष त्रिपाठी का तबादला कर उन्हें एटीएस जयपुर भेजा गया है। वहीं भीलवाड़ा एसपी रहे धर्मेंद्र सिंह को नया पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार एडीजी लता मनोज कुमार को कम्युनिटी पुलिसिंग का जिम्मा सौंपा गया है। प्रतिनियुक्ति से लौटी केबी वंदना को आईजी सीआईडी क्राइम ब्रांच लगाया गया है, जबकि परम ज्योति को आईजी आरएसी की जिम्मेदारी दी गई है।
लंबे समय से चर्चा में रहे आईजी कालूराम रावत को सिविल राइट्स एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से हटाकर आईजी टेलीकम्युनिकेशन लगाया गया है। वहीं हरेंद्र महावर को कोटा रेंज का नया आईजी बनाया गया है।
डीआईजी स्तर पर श्वेता धनखड़ को डीआईजी आरएसी और भुवन भूषण यादव को डीआईजी एसओजी लगाया गया है।
इसके अलावा कई जिलों में नए एसपी लगाए गए हैं। ज्ञानचंद यादव को एसपी डीडवाना-कुचामन, गोवर्धन सौकरिया को एसपी एसीबी, राजेश मीणा को एसपी भरतपुर, पीयूष दीक्षित को एसपी दौसा, सागर राणा को एसपी भीलवाड़ा तथा रोशन मीणा को एसपी टोंक लगाया गया है।
डीडवाना-कुचामन एसपी रहीं रिचा तोमर को कमांडेंट 11वीं बटालियन आरएसी नई दिल्ली भेजा गया है। वहीं ट्रेनी आईपीएस आशीमा बासवानी को सहायक पुलिस अधीक्षक भरतपुर शहर की जिम्मेदारी दी गई है।
भरतपुर एसपी dिगंत आनंद को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया गया है। वहीं एसओजी में तैनात डीआईजी परेश देशमुख को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित किया गया है और उन्हें जल्द रिलीफ किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार नागौर एसपी का पद रिक्त रखा गया है, जिससे आने वाले दिनों में आईपीएस अधिकारियों की एक और तबादला सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
DS7 NEWS | चित्तौड़गढ़
रिपोर्टर : प्रियंका कुमावत
DS7 NEWS NETWORK
Tags
Breaking News