निम्बाहेड़ा में गत दिनों हुई चोरी के मामले के आरोपी पर दस हजार के इनाम की घोषणा

निम्बाहेड़ा में गत दिनों हुई चोरी के मामले के आरोपी पर दस हजार के इनाम की घोषणा
डीएस सेवन न्यूज निम्बाहेड़ा 26 मई 2026 । जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव द्वारा सोमवार को निम्बाहेड़ा सहित जिले के चार क्षेत्रों में ही घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दस - दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है, साथ ही पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखे जाने का विश्वास दिलाया गया है। इसके साथ यदि आरोपियों को कोई व्यक्ति या रिश्तेदार शरण देता है तो उसे भी आरोपी के साथ बराबर संलिप्तता मानते हुए आरोपी माना जाएगा।

निम्बाहेड़ा नगर में गत 28 अप्रैल 2026 को आमलिया बावजी रोड़ स्थित आशीष गर्ग पिता गोपाल गर्ग के मकान से हुई पांच लाख कैश और सोने चांदी के आभूषणों की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान सत्यनारायण उर्फ कल्लू पिता गोपाललाल सोनी निवासी कुम्भानगर सदर थाना चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। जो चित्तौड़गढ़ सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर है, उक्त आरोपी पर नीमच,

 निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा सहित अलग - अलग थानों में 27 से अधिक मुकद्दमे दर्ज है। निम्बाहेड़ा कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार कि टिम लगातार आरोपी तक पहुंचने में प्रयासरत है।

उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दस हज़ार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।

एसपी यादव ने बताया कि आरोपी द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वीडियो क्लिप एवं आरोपी का (फाईल फोटो) भी प्रसारित किया जा रहा है।
एसपी यादव के अनुसार यदि किसी भी व्यक्ति को आरोपी सत्यनारायण के बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत जिला पुलिस कंट्रोल रूम (7300453344) या कोतवाली थाना निम्बाहेड़ा (01477220037) को सूचित करें। पता बताने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। और दस हज़ार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

उक्त ईनामी सत्यनारायण सोनी को कोई आश्रय देगा, सहायता करेगा फरारी काटने में मदद करेगा आपराधिक षडयंत्र का अपराधी होगा जिसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post