मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 05 जून 2026। थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद एवं उदयपुर जिलों से कई मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 06 मई 2026 को प्रार्थी पंकज गायरी निवासी गादोला ने कोतवाली निंबाहेड़ा थाने पर रिपोर्ट पेश की कि मै आदर्श कॉलोनी निम्बाहेडा मे ज्ञानसुरी जैन मंदिर के सामने स्थित महेश गारमेंट कपडो की दुकान पर काम करता हुॅ, जो रोज अपने गांव गादोला से आना जाना करता हुॅ, 06 मई 2026 को मैने मेरे गांव के रहने वाले राकेश की मोटरसाईकिल स्पलेण्ड काले कलर मांग कर काम पर लेकर आया था, और काम पर आने के बाद मैने उक्त मोटरसाईकिल को दुकान के पास नीम के पेंड के नीचे छाया मे खडी कर दी और काम करने के लिये दुकान मे चला गया था, उसके बाद मै दिन मे करीब 02.00 बजे बाहर आया और देखा तो वहां पर उक्त मोटर साईकिल मौजुद नही मिली थी, तो मैने आसपास तलाश की मगर मोटरसाईकिल की कोई जानकारी प्राप्त नही हुई, जिसके बाद मैने सीसीटीवी कैमरो के फुटैज देखे तो उक्त मोटरसाईकिल को समय करीब 01.50 पी.एम पर अज्ञात दो व्यक्ति मुॅंह बांधे हुवे चुरा कर ले जाते हुवे दिखाई दिये थे। उक्त मोटर साईकिल को अज्ञात द्वारा चुरा कर ले गये है वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा द्वारा एएसआई देवेन्द्र सिंह मय जाप्ता कानि. राकेश , धर्मेन्द्र कुमार की गठीत टीम द्वारा पतेरसी माल मुल्जिमान के दौरान सीसीटीवी फुटैज के अनुसार पुलिस थाना राजनगर जिला राजसमंद पर प्रकरण हाजा का माल मसरूका मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नम्बरआर.जे.09.आर.एस.8344 हीरो कम्पनी की स्पलेण्डर को अभियुक्तगण 01 नारायण लाल बैरवा पिता रामेशवर लाल बैरवा उम्र 26 साल निवासी धमाणा धोबीखेडा, थाना कपासन जिला चितौडगढ, 02 अयुब मौहम्मद मन्सुरी पिता षब्बीर मौहम्मद मन्सुरी उम्र 21 साल निवासी धमाणा थाना कपासन जिला चितौडगढ से धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 मे जप्त होने की सुचना प्राप्त होने पर उक्त अभियुक्तगणो को नियमानुसार गिरफतार कर टीम के द्वारा पुलिस थाना राजनगर पहुॅच कर प्रकरण हाजा का माल मसरूका जप्त कर मुल्जिमान से गहनता से पुछताछ की गई तो अभियुक्तगणो ने एक नामजद फरार अभियुक्त के साथ मिलकर उपरोक्त जप्तशुदा मोटरसाईकिल के अलावा 05 मोटर साईकिले हीरो कम्पनी की स्पलेण्डर व एस.एफ. डिलेंक्स मोटरसाईकिलो को चोरी करना स्वीकार किया गया। एवं शहर चितौडगढ, भीलवाडा, राजनगर, एवं उदयपुर से भी मोटरसाईकिल चुराना स्वीकार किया है।
Tags
Breaking News