चित्तौड़गढ़ डीएसटी की कार्रवाई, एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत डीएसटी की कार्रवाई, एनडीपीएस प्रकरण में वांछित ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 30 जून 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए शंभूपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

 जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी में वांछित आरोपीयों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता एएसआई राज कुमार साइबर सेल, कांस्टेबल.जगदीश,रामकेश,देवेंद्र ,सुरेश सुंडा ,अरविंद, अशोक,कृष्णकांत,वीरेंद्र, शिशपाल की टिम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा ए एस आई सूरज कुमार को सूचना मिली कि शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में ₹10,000 का इनामी आरोपी उदयलाल पिता पन्ना लाल निवासी उखलिया थाना सदर निंबाहेड़ा जो अपने गांव में अपने घर पर आज आया हुआ हे सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम गांव उखलिया थाना सदर निंबाहेड़ा पहुंची जहाँ बताए हुलिए का व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूछा तो उदय लाल पिता पन्ना लाल निवासी उखलिया थाना शंभू पूरा होना बताया जिस पर उक्त आरोपी को पुलिस थाना शंभूपुरा के 10,000 ईनामी होंने से नियमानुसार डिटेन कर थाना शंभूपुरा को सिपुर्द किया

Post a Comment

Previous Post Next Post