चेन स्नेचिंग की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चैन बरामद।
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ ,28 जून 2026। कपासन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वृद्ध महिला से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटने की वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई करीब दो तोला वजनी सोने की चैन बरामद की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 27 जून 2026 को प्रार्थी गोविन्द सिंह, एडवोकेट निवासी सिरोया मौहल्ला कपासन ने पुलिस थाना कपासन पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कल दिनांक 26 जून 2026 को सांयकाल करीब 06.15 बजे दो व्यक्ति हमारे घर पर आये जिसमें से एक व्यक्ति ने झपट्टा मार कर मेरी पत्नी के गले में पहनी हुई सोने की चेन खींच ली और मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग गये सोने की चैन करीब 2 तोला वजनी कीमती करीब 250000/ रू. की थी। जिस पर पुलिस थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज किया जाकर एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी कपासन हरीश भारती के निर्देशन में थानाधिकारी कपासन सुनील शर्मा मय जाप्ते की एक टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटनास्थल के आस पास एवं मुख्य मार्गों पर लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज से संदिग्धों के फुटेज प्राप्त कर मुखबिर मामूर कर घटना कारित करने वाले अज्ञात अभियुक्तगणों की सरगर्मी से तलाश की जाकर तकनिकी व सी.सी.टी.वी. फुटेज से अनुसंधान करते हुए लूट की वारदात करने वाले अभियुक्तगणों को नामजद कर अभियुक्तगणों की तलाश कर बाद पूछताछ लूट की वारदात करना कबूल करने से अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चैन बरामद की जाकर अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
*-: गिरफ्तार अभियुक्तगण :-*
1. मंसूर खान पिता श्री नूर खान उम्र 50 साल निवासी चंगेडी डांग थाना फतेहनगर जिला उदयपुर
2. गजेन्द्र पिता श्री देवेन्द्र यादव उम्र 31 साल निवासी कच्ची बस्ती फतेहनगर थाना फतेहनगर जिला उदयपुर
उक्त वारदात का खुलासा करने एवं अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में आसूचना अधिकारी जितेन्द्र कानि. पुलिस थाना कपासन की विशेष भूमिका रही।
Tags
Breaking News