डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 02 जून 2026। सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी की विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा ट्रक में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के भीतर बनाई गई गुप्त स्कीम का पर्दाफाश किया है। ट्रांसफार्मर में छिपाकर परिवहन की जा रही लगभग 300 पेटी अवैध किंगफिशर बीयर बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध चितौडगढ़ जिले में कार्यवाही जारी है। जिले के समस्त थानाधिकारीयों को जिरो टोलरेन्स की नीति अपनाने के आदेश जारी कर रखे है इसी अभियान के तहत थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम के एएसआई राजेन्द्रसिंह को जरीये मुखबीर सुचना मिली की एक टाटा ट्रक जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई है जो निम्बाहेडा की तरफ से छोटीसादडी, प्रतापगढ़ होता हुआ गुजरात की तरफ जायेगा यदि उक्त ट्रक को तुरन्त चैक किया जावे तो भारी मात्रा में अवैध शराब पकड में आ सकती है एवं देरी करने पर ट्रक चालक द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब से ट्रक को ले जा कर अवैध अंग्रेजी शराब बेच खुर्द बुर्द कर देगा। इस पर टीम द्वारा तुरन्त उक्त ट्रक को नरसिंहगढ टोल पर रुकवाया जाकर चैक किया तो ट्रक के अन्दर रखे विघुत ट्रांसफार्मर में स्कीम बनाकर अवैध रुप से 300 पेटी शराब (7200 किंगफिशर केन प्रत्येक 500 एमएल) को व टाटा ट्रक को जप्त किया जाकर चालक गंगाराम पिता मोतीलाल मीणा उम्र 28 साल निवासी हिरीवाली थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब उक्त अवैध शराब तस्करी से जुडे तस्करों का पता लगाने में जुटी है।
तरिका वारदात:- तस्कारों द्वारा योजनाबद्व तरीके से टाटा ट्रक में एक विघुत ट्रांसफार्मर को रखकर उसमें स्कीम बना रखी है ताकी अवैध शराब की तस्करी करने में आसानी रहे।
गठित टीम:- एसआई सुरेश चन्द्र, एएसआई राजेन्द्रसिंह, कानि .सुर्यभानसिंह, सुरेशकुमार , बाबुलाल, आशीष,कृष्णकुमार।
Tags
Breaking News