चित्तौड़गढ़ गंगरार आंगनवाड़ी केन्द्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा 3 आरोपी गिरफ्तार

आंगनवाड़ी केन्द्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़,29 जून 2026। गंगरार थाना पुलिस ने कस्बे में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

         जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 24 जून 2026 की दरम्यानी रात को कस्बा गंगरार के आंगनवाडी केन्द्र संख्या 05 में हुई चोरी की वारदात के खुलासे हेतु एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार उदयसिंह के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी श्यामाराम के नेतृत्व में पुलिस थाना गंगरार पर एक विशेष टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा में सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता के आधार तीनो अभियुक्तगण चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार निवासी हिमांशु पुरोहित पिता प्रदीप पुरोहित उम्र 26 साल, गौरव पुरोहित पिता प्रदीप पुरोहित उम्र 29 साल तथा युवराज दरोगा उर्फ कन्हैया दरोगा उर्फ काना पिता रतन लाल दरोगा उम्र 19 साल को गिरफतार किया जाकर प्रकरण में चोरी हुए माल मशरूका की बरामदगी की जा रही है।
पुलिस टीम :- एएसआई रमेशचंद्र, कानि.प्रदीप, बाबुलाल

Post a Comment

Previous Post Next Post