खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़,29 जून 2026। ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के तहत भादसोड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम चाकुड़ा स्थित एक खेत में अवैध रूप से उगाई जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। मौके से 233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर खेत मालिक महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर, श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज उदयपुर में चलाये जा रहे ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के अन्तर्गत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में रविवार को थानाधिकारी भादसोड़ा महेन्द्रसिंह के नेतृत्व मे मय जाप्ता एएसआई जीवन सिंह , हैडकानि.बालुराम ,कानि. बबलु , प्रकाश, शान्तिलाल मय सरकारी वाहन चालक रतनलाल के मुखबिर के अवैध गांजे की सुचना पर गांव चाकुडा से चाकुडी जाने वाले रास्ते पर महिपाल सिंह पिता नारायण सिंह निवासी चाकुड़ा के खेत में पहुंचे जहा पर खेत में सुखे व हरे गांजे के कुल 233 पौधे एवं 530 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया जाकर खेत मालिक महिपाल सिंह को गिरफतार किया गया।
Tags
Breaking News