हत्या, हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम व थाना विजयपुर की संयुक्त कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़,22 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम एवं थाना विजयपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या, हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत अधिकाधिक वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा के निर्देशन में जिला विशेष टीम को सक्रिय किया गया था। टीम द्वारा फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी संसाधनों का उपयोग तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना विजयपुर के वर्ष 2025 के हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित तथा थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाड़ा के प्रकरण में चोरी के दौरान हत्या की वारदात के मामले में 5-5 हजार रुपये के इनामी आरोपी संजय, अरुण एवं मनीष क्षेत्र में सक्रिय होकर पुनः चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर टीम द्वारा तत्काल तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की संभावित गतिविधियों एवं आवागमन के मार्गों का विश्लेषण किया गया। तत्पश्चात टीम द्वारा संभावित मार्गों पर रणनीतिक रूप से नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को देखकर तीनों आरोपी जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा कर कड़ी मशक्कत एवं सूझबूझ से तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पहचान एवं सत्यापन के उपरांत आरोपियों को नियमानुसार डिटेन कर पुलिस थाना विजयपुर को सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण-
1. संजय पुत्र फूलचंद कंजर उम्र 25 वर्ष निवासी दूधीतलाई, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़।
2. अरुण पुत्र जानकीलाल कंजर उम्र 26 वर्ष निवासी दूधीतलाई, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़।
3. मनीष पुत्र ओमप्रकाश कंजर उम्र 21 वर्ष निवासी मोतीमंगरी, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़।
उल्लेखनीय है कि थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाड़ा के प्रकरण में आरोपीगण चोरी करने के उद्देश्य से घटनास्थल पर गए थे, जहां चोरी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उक्त गंभीर प्रकरण में तीनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके अतिरिक्त तीनों आरोपी थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ के वर्ष 2025 के हत्या के प्रयास के एक अन्य प्रकरण में भी वांछित चल रहे हैं।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
1. मनीष पुत्र ओमप्रकाश कंजर के थाना विजयपुर में हत्या का प्रयास, हमीरगढ़ भीलवाड़ा में चोरी ओर हत्या का प्रकरण दर्ज हो वांछित है
2. संजय पुत्र फूलचंद कंजर के
थाना विजयपुर, बेगूं , हमीरगढ़ भीलवाड़ा में नकबजनी, चोरी, लूट ओर हत्या व आबकारी के कुल 6 प्रकरण दर्ज हो वांछित है
3. अरुण पुत्र जानकीलाल कंजर निवासी के थाना साडास, थाना हमीरगढ़ भीलवाड़ा विजयपुर में लूट,नकबजनी, आर्म्स, हत्या सहित 7 प्रकरण हो 3 प्रकरणों में वांछित है
पुलिस टीम* डीएसटी :- कानि.रामावतार (प्रभारी चोरी निरोधक टीम),सुनील कुमार, प्रहलाद कुमार,पदम,हरिराम,हेमराज, जोगेन्द्र,दुर्गेश, मनीष(साइबर सेल)
सहयोगी टीम:-थानाधिकारी रामलाल, एएसआई रोडूलाल, राजकुमार (साइबर सेल)
जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा चोरी नकबजनी में वांछित, फरार एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।
Tags
Breaking News