निंबाहेड़ा प्याज के कट्टों में छिपाकर ले जा रहा था 61 किलो डोडा चूरा, जम्मू-कश्मीर का तस्कर गिरफ्तार

प्याज के कट्टों की आड़ में की जा रही थी मादक पदार्थ तस्करी, 61 किलो डोडा चूरा व 125 ग्राम अफीम सहित ट्रक जब्त
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़,। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्याज के कट्टों की आड़ में परिवहन किए जा रहे 61 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा एवं 125 ग्राम अफीम बरामद की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया गया है।

  जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी निंबाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन मे थानाधिकारी संजय शर्मा द्वारा गठित टीम एसआई सुरेश पालिवाल मय जाप्ता के द्वारा थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी कि इसी दोरान नीमच की तरफ से एक जम्मू कश्मीर पासिंग ट्रक आया जिसको रूकवाया जाकर ट्रक की तलाशी ली गयी तो प्याज के कट्टो की आड में 04 प्लास्टिक के कट्टो में कुल 61 किलो 100 ग्राम अवैध अफिम डोडा चुरा व प्लास्टिक की एक थेली में 125 ग्राम अवैध अफीम मिली जिसको नियमानुसार जप्त किया गया। पुलिस अब तस्करी के रेकेट से जुड़े मातहतो पर शिंकजा कस जहर के सोदागरो कि बाल कि खाल निकालकर इस घटना से जुडे सिडीकेट का पता लगाने को जुटी है। 
धर दबोचने की पठ कथा :-
नाकबन्दी के दोरान नशा तस्कर चालक नाकाबन्दी को देख पहले रूका फिर चला ओर फिर नाकाबन्दी तोडकर भागने का प्रयास करने से जाप्ता द्वारा घेरा बन्दी की गई। पुछताछ के दोरान अभियुक्त पर शंका गहराई नशे का सोदागर काफी घबराया हुआ था, पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर दबोच लिया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :- अभियुक्त जीवन राज पिता प्रकाश नाथ जाति केरनी पण्डित उम्र 52 साल निवासी वेटनरी हास्पीटल के पास उधमपुर , जम्मू कश्मीर  
अभियुक्त काफी समय से नशा तस्करी में लिप्त है। अभियुक्त मादक पदार्थ की तस्करी का आदतन अपराधी हो पुछताछ के दोरान पुर्व मे भी मादक पदार्थों की बडी खेप मध्य प्रदेश से पंजाब पंहुचा चुका है।
कार्यवाही टीम का विवरण :- एसआई सुरेश पालिवाल , एएसआई सुन्दरपाल , कानि. जगदीश, दयाराम, ओपीलाराम, शिवकुमार, आशीष , गेनाराम ,चालक सुरेश

जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post