एक बेड पर दो-दो मरीज, फर्श पर इलाज और गुंडों का राज! यही है जिला अस्पताल की कहानी

मंदसौर जिला अस्पताल के फीमेल मेडिकल वार्ड की बदहाली: एक बेड पर दो मरीज भर्ती, दो नर्सों के भरोसे पूरी व्यवस्था
डीएस सेवन न्यूज मंदसौर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। रोज़ाना लड़ाई-झगड़े, चोरी और अव्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अस्पताल के फीमेल मेडिकल वार्ड में 

अब एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भर्ती महिलाओं की देखभाल के लिए पूरे वार्ड में केवल दो नर्सों का स्टाफ तैनात है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 समय पर देखभाल और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलने से परिजनों में नाराजगी है, वहीं जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

बड़ा सवाल: क्या यही है हमारा हेल्थ सिस्टम? आखिर कब जागेगा मंदसौर अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग? क्या किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही सुधरेगी इस अस्पताल की सूरत?

Post a Comment

Previous Post Next Post