चित्तौड़गढ़ डीएसटी एवं भैंसरोड़गढ़ पुलिस 14.01 ग्राम अवैध स्मैक सहित इको कार जब्त

l14.01 ग्राम अवैध स्मैक सहित इको कार जब्त*
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ डीएसटी एवं भैंसरोड़गढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक इको कार से 14.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर वाहन को जब्त किया है।

     जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी भगवत सिहं हिंगड़ व डीएसपी रावतभाटा शंकर लाल मीणा के निर्देशन में मंगलवार को वन विभाग चौकी श्रीपूरा के सामने डीएसटी टीम एव पुलिस थाना भैंसरोड़गढ़ के द्वारा की जा रही नाकाबन्दी  के दौरान एक संदिग्ध इको गाडी़ को रूकवा कर उक्त इको गाडी की तलाशी लेने पर अवैध स्मैक 14.01 ग्राम मिली जिसको इको गाड़ी सहित जप्त किया गया । एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसधान  किया जा रहा है।
पुलिस टीम थाना भैंसरोड़गढ़  :- थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, धर्मेन्द्र सिंह,
लखनलाल,ब्रजराज,रामरूप
 डीएसटी:- हैडकानि भुपेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, कांस्टेबल दुर्गाराम,दीपक,विक्रम, विजय, बलबीर सिंह 

Post a Comment

Previous Post Next Post