चित्तौड़गढ़ डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 22 ग्राम अवैध एमडी जब्त 2 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के तहत डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 22 ग्राम अवैध एमडी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ ,15 जुलाई 2026 ।  ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना  पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 22 ग्राम अवैध एमडी (मौली पाउडर) बरामद किया है एवं 01 मोटरसाइकिल जब्त की गई ! 

        जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डीएसपी बृजेशसिंह  के निर्देशन मे एसआई तुलसीराम इन्चार्ज थाना मय जाप्ता को दिनांक 14 जुलाई 2026 को रात्री के समय सदर थाना चित्तौड़गढ़ के पीछे वाली रोड़ पर पहुँचा जिस पर एक मोटरसाइकिल पर  दो युवक  पर नजर आये । जो की पुलिस वाहन को देख यू-टर्न करके भागने लगे जिसपर   पुलिस जाप्ता द्वारा घेराबन्दी कर दोनों को रोककर पूछताछ की जिस पर मोटरसाइकिल चालक रोहित शर्मा उम्र 20 साल एवं पीछे मोहम्मद तबरेज गौरी उम्र 26 साल निवासी निम्बाहेड़ा तलाशी ली गई तो मोहम्मद तबरेज की  निकर की जेब से एक प्लास्टिक की थैली मिली जिसमे 22 ग्राम अवैध एमडी पाउडर मिला । पूछताछ पर तबरेज ने  द्वारा उक्त अवैध एमडी पाउडर  को नियमानुसार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों से अवैध एमडी खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली टीम :-
एसआई तुलसीराम , कानि. डूंगर सिंह, नरेंद्र, भजन, कुलदीप , चालक मुकेश ।
डीएसटी टीम :- हैडकानि. भूपेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, कानि. विजय सिंह, विक्रम सिंह, दुर्गाराम, दीपक  ।

Post a Comment

Previous Post Next Post