चित्तौड़गढ़ मंगलवाड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 02 जुलाई 2026।  ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत  मंगलवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25,000 के इनामी वांछित अपराधी प्रकाश पुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, पीडीपीपी एक्ट, आर्म्स एक्ट, राजस्थान कारागृह अधिनियम एवं हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं 

      जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन तथा थानाधिकारी  भगवानलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने ₹25,000 के इनामी वांछित अपराधी प्रकाश पुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, पीडीपीपी एक्ट, आर्म्स एक्ट, राजस्थान कारागृह अधिनियम एवं हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 13 आपराधिक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं।
*घटना का विवरण* 
दिनांक 09 अप्रेल 2025 को मंगलवाड़ थाने पर  सुचना कर्ता इन्द्राज धोबी निवासी मालवीय नगर जयपुर ने सुचना दी कि मैं कार को किराये पर देने का काम आरटेक मॉल महल रोड जयपुर मे करता हु।  22 मार्च 2025 को मेरे ऑफिस से चेतनराम पिता जुंजाराम निवासी मेघवालों की बस्ती शेरोनियों का तालाब मेघवास बाडमेर एक क्रेटा कार को किराये पर ले गया था जो वापस आकर किराया व कार को जमा नही करवाया। क्रेटा कार के जीपीएस की लोकेशन प्राप्त करने पर हरियाखेड़ी में आ रही है। जिस पर पुलिस ने बाडे मे जाकर देखा तो एक काले रंग की बिना नम्बरी स्कार्पियो व एक क्रेटा कार खडी हुई थी। इतने में हरियाखेड़ी निवासी देवीलाल पिता मोहनलाल मेनारिया, कैन्हयालाल पिता मोहनलाल मेनारिया व 08-10 लोग पिस्टले लेकर आये और स्कॉर्पियों व केटा कार को पिस्टल दिखाकर लेकर भाग गये।  पुलिस जाप्ते द्वारा पिछा करने पर क्रेटा कार को राणेरा महोदव के पास छोड़कर भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर थाना मंगलवाड़ पर प्रकरण पंजीबद्ध कर  अनुसंधान के दौरान पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है  
       प्रकरण में वांछित एवं ₹25,000 के इनामी अपराधी प्रकाश पुरी पिता भीमपुरी, निवासी रामजी का गोल फांटा, थाना गुढ़ामालानी, जिला बालोतरा की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा उदयपुर, जोधपुर, गुढ़ामालानी एवं बाड़मेर क्षेत्र में लगातार तलाश कर आरोपी को कवास (बाड़मेर) से बापर्दा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:-* थानाधिकारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश चन्द्र, कांस्टेबल राकेश कुमार,  टंवर सिंह।

Post a Comment

Previous Post Next Post