हत्या की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 02 जुलाई 2026। बेगूं थाना क्षेत्र में होटल पर हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 30 जून 2026 की रात्री को कोटा चित्तौडगढ हाईवे रोड पर थाना सर्कल बेगूं में सरहद मांडना में स्थित श्री द्वारीकाधीश फेमिली रेस्टोरेंट होटल पर कोटा निवासी कमलसिंह उर्फ विक्की बन्ना पिता अमरसिंह जाति राठौड़ राजपुत उम्र 35 साल निवासी निवासी ज्युसरी थाना मकराना जिला डीडवाना कुचामन हाल महात्मा गाधी कॉलोनी गली नम्बर 16, माला फाटक थाना रेल्वे कॉलोनी जिला कोटा सिटी ने अपने साथी मृतक गौरव चतुर्वेदी पिता प्रमोद चतुर्वेदी निवासी मकान न 1018 चन्दसिओ रोड महात्मा गांधी कोलोनी कोटा जिला कोटा के साथ धारदार चाकू से ताबडतोड वार कर घायल कर दिया। जिस पर उसको हॉस्पीटल लेकर आये जिसकी मृत्यु हो गई। उक्त घटना के संबंध में होटल के चौकीदार ऊंकार गुर्जर की रिपेार्ट पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाकर प्रकरण में त्वरीत कार्यवाही व अनुसंधान हेतु एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिगड़ के निर्देशन मे डीएसपी बेगूं अजंलि सिह के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलचन्द मीणा के नेतृत्व में एएसआई लेखराज, कानि कमलेश व मनोहर की टीम गठीत की जाकर मेडीकल बोर्ड से मृतक का पीएम करवाया जाकर एफएसलएल टीम की सहायता से मौका मुआयना किया जाकर साक्ष्य संकलित करते हुवे मौके से डिटेनशुदा अभियुक्त कमलसिंह उर्फ विक्की को 24 घन्टें में गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय से शनिवार तक पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू व मोटर साईकल को मुल्जिम की निशादेही से बरामद किया गया हैं। प्रकरण में अभियुक्त से घटना के कारणों के बारे में विस्तृत पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं।