65 किलो डोडाचूरा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, नई आबादी थाना पुलिस की कार्रवाई

लमंदसौर में 65 किलो डोडाचूरा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, नई आबादी थाना पुलिस की कार्रवाई

डीएस सेवन न्यूज मंदसौर। जिले की नई आबादी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 65 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। मामले में चार तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि जांच के दौरान डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ा गया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए उनकी तलाशी ली गई, जिसमें विमल पान मसाला के चार बैगों से कुल 65 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। साथ ही एक सैमसंग M-15 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

इस मामले में थाना नई आबादी पर अपराध क्रमांक 128/26 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने के आरोप में केसरसिंह पिता सज्जनसिंह सौंधिया राजपूत (34), निवासी ग्राम मुंदड़ी, थाना वाय.डी. नगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जब्त सामग्री

  • विमल पान मसाला के 4 बैगों में भरा 65 किलोग्राम डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹95,000)
  • सैमसंग M-15 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹10,000)

गिरफ्तार आरोपी

  • हरप्रीत सिंह (22), निवासी नथाणा, जिला बठिंडा (पंजाब)
  • जगदीश सिंह (47), निवासी चोटिया, जिला बठिंडा (पंजाब)
  • साधु सिंह (55), निवासी मसिता, जिला सिरसा (हरियाणा)
  • कुलवीन्दर सिंह (34), निवासी दिनगढ़, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान)
  • केसरसिंह (34), निवासी ग्राम मुंदड़ी, थाना वाय.डी. नगर

इस पूरी कार्रवाई में नई आबादी थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post