पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 2आरोपी गिरफ्तार; 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

मल्हारगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

डीएस सेवन न्यूज मंदसौर। जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में कई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिलेभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल तथा मल्हारगढ़ एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2026 को स्टेशन रोड मल्हारगढ़ निवासी रामचंद्र पिता रामलाल गुप्ता ने घर के बाहर खड़ी अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो (क्रमांक MP14MH4277) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर थाना मल्हारगढ़ में अपराध क्रमांक 126/26 धारा 303(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिया। फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने केसरीमल पिता लाभचंद पंवार (26), निवासी ढिकनिया, थाना पिपलिया मंडी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चोरी की बाइक खरीदने वाले नितेश पिता गोपाल सोलंकी (35), निवासी ढिकनिया, थाना पिपलिया मंडी को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अन्य वाहन चोरी की वारदातें भी स्वीकार कीं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 5 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। जब्त वाहनों में—

  • हीरो होंडा पैशन प्रो (MP14MH4277) – अनुमानित कीमत ₹50,000
  • बजाज डिस्कवर (RJ35SB7907) – अनुमानित कीमत ₹40,000
  • लाल रंग की एक्टिवा स्कूटी (MP44MT9120) – अनुमानित कीमत ₹65,000
  • काले रंग की हीरो HF डीलक्स (इंजन नं. HA11EPH4L00380) – अनुमानित कीमत ₹40,000
  • काले रंग की बजाज पल्सर (इंजन नं. DHXPPF82767) – अनुमानित कीमत ₹70,000

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अनुसंधान जारी है तथा आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में मल्हारगढ़ थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post