लुटेरी दुल्हन से डरा दूल्हा ! पीड़ित को सता रहा है नीले ड्रम का डर

ग्वालियर में एक युवक कथित लुटेरी दुल्हन से परेशान है। युवक का आरोप है कि शादी के एक दिन बाद दुल्हन गहने लेकर भाग गई थी। अब मायका पक्ष दुल्हन को साथ रखने के लिए दबाव बना रहा है। हालांकि दुल्हन ने गहने लौटा दिए हैं। बाबजूद इसके युवक उसे अपनाने को तैयार नहीं है। पीड़ित युवक को अब नीले ड्रम का डर सता रहा है। जितेंद्र पेशे से टेंट कारोबारी है और उसका आरोप है कि शादी के दूसरे दिन यानी 29 जून को नम्रता गहने लेकर घर से चोरी- छुपे भाग गई थी। जितेंद्र ने अपने शिकायती आवेदन में भी बताया है कि पूर्व में नम्रता एक अन्य युवक के साथ भी इसी तरह का रवैया अपना चुकी है। तब गोदभराई में मिले गहने उसने हड़प लिए थे और युवक को घरवालों से पिटवाया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post