बकरियां चराने गई नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, घटना उजागर करने पर दी थी जान से मारने की धमकी
डीएस सेवन न्यूज जयपुर ग्रामीण। जयपुर ग्रामीण जिले की नरेना थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को पीड़ित नाबालिग खेतों में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान आरोपी रमेश चंद सैनी (37), निवासी सैनीपुरा, थाना नरेना ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
मामले में नरेना थाने पर प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा तथा पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार जोशी के सुपरविजन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी का पता लगाया।
थानाधिकारी उमराव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश चंद सैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।