चित्तौड़गढ़ बेगूं हरिपुरा विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

डीएस सेवन न्यूज बेगूं। ग्राम पंचायत गोपालपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हरिपुरा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए और हरित वातावरण के महत्व पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़, भेरूलाल धाकड़, शंभू लाल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश धाकड़, शिक्षिका मानती मीणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता डाली बाई, लीला बाई धाकड़, विद्यालय परिवार के सदस्य तथा हरिपुरा के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान करते हुए हरियाली बढ़ाने में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post