बिनोता निंबाहेड़ा पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर किया सम्मान

पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर किया सम्मान

वंडर टाउन हॉल, निम्बाहेड़ा में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं

डीएस सेवन न्यूज निम्बाहेड़ा। पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी का जन्मदिन गुरुवार को वंडर टाउन हॉल, निम्बाहेड़ा में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में बिनोता मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीचंद कृपलानी से केक कटवाया तथा उन्हें बड़ी माला पहनाकर और उपर्णा ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

समारोह में मंडल उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि प्रहलाद प्रजापत, शक्तिकेंद्र सह-संयोजक परसराम कुमावत, गोविंद कुमावत, उपसरपंच एवं बूथ अध्यक्ष हार्दिक भीमावत, श्रीनिवास सेन, बूथ अध्यक्ष कैलाश सुथार, नारायण गुर्जर, विनोद सेन, नक्षत्र सेन, अजयपाल सिंह शक्तावत, रामजी कुमावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व और जनसेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन में आत्मीयता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post