उदयपुर हत्या के बाद सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचे आरोपी, मांगी थी पुलिस से बचाने की मन्नत; 12वें दिन पांचों गिरफ्तार

हत्या के बाद सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचे आरोपी, मांगी थी पुलिस से बचाने की मन्नत; 12वें दिन पांचों गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर/पुनावली। राजस्थान के उदयपुर जिले के पुनावली में बुजुर्ग दंपती लहरीलाल और उनकी पत्नी राधाबाई की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दंपती की हत्या के बाद आरोपी चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे थे। वहां उन्होंने दर्शन कर पुलिस से बचने की मन्नत मांगी थी।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कुशल पालीवाल, जो मृतक दंपती का पड़ोसी बताया जा रहा है, ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को संदूक में छिपा दिया था। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए गए।

जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद वे श्री सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे और वहां प्रार्थना की कि उन्हें पुलिस पकड़ न सके। हालांकि उनकी यह कोशिश काम नहीं आई और वारदात के 12वें दिन पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आए इस खुलासे ने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। आरोपियों को उम्मीद थी कि वे पुलिस की नजर से बच जाएंगे, लेकिन पुलिस की जांच और लगातार कार्रवाई के चलते आखिरकार सभी आरोपी कानून के शिकंजे में पहुंच गए।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृत दुहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे हत्याकांड और पुलिस जांच से जुड़ी जानकारी साझा की। मामले में हत्या के पीछे कर्ज और अय्याशी सहित अन्य कारणों की जानकारी भी सामने आई है।

देखें वीडियो— उदयपुर दोहरे हत्याकांड में आरोपियों के उस चौंकाने वाले खुलासे की पूरी जानकारी, जिसमें उन्होंने वारदात के बाद सांवलिया सेठ मंदिर जाने की बात कबूली।

Post a Comment

Previous Post Next Post